साल 2020 में कोरोना महामारी से परेशान लोगो के लिए मसीहा बन कर सामने आये सोनू सूदअब कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव हो गए हैं.उनकी जब कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया तो बाद में एक्टर ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. उन्होने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ देर पहले कोरोना संक्रमित होने की जानकारी शेयर की है.
सोनू ने यह खबर शेयर करते ही उनके कमेंट सेक्शन में फैन्स के कमेंट्स की गिनती बढ़ गई है. फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और जल्दी रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं.
सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा की हेलो दोस्तों मैं आपको बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है सभी जरूरी एहतियात बरत रहा हूं. आप सभी परेशान ना हों याद रखें कि आप सब के लिए मैं हमेशा मौजूद हूं इसके अलावा उन्होने अपने मूड और स्पिरिट को सुपर पॉजिटिव बताया है.
View this post on Instagram
सोनू सूद के इस पोस्ट पर उनके चाहने वालों के लगातार कमेंट आ रहे हैं. सोसल मिडिया के एक यूजर ने लिखा की हम आप जैसे लोगों को खोना नहीं चाहते.आप जैसे लोगों से ही इंसानियतजिंदा है वही दूसरे यूजर ने लिखा है आपके जल्दी ठीक होने की कामना करूंगा बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने पूजा बत्रा और सोनल चौहान सुनील शेट्टी,सोनू के इस पोस्ट पर कमेंट किया है.