डॉ. रेवाराम साहू – नकारात्मक सोच-विचार की प्रवृति डिप्रेशन बढ़ाएगी , इससे बचे

आज आप कही भी सोशल मिडिया ,समाचार पत्र,टेलीविजन चैनल कुछ भी शुरू कीजिये हर तरफ कोरोना के भयावह संक्रमण ,उसमे…
1 Min Read 0 91

आज आप कही भी सोशल मिडिया ,समाचार पत्र,टेलीविजन चैनल कुछ भी शुरू कीजिये हर तरफ कोरोना के भयावह संक्रमण ,उसमे बीमार व्यक्ति की चर्चा ,मरने वालो  का आकड़ा ,हमारे सम्बन्धियों की खोज खबर , उन्हें आपने हाल बताना ,आदि ,विगत समय से बिगड़े हालत को देखते हुए सभी चिंतित है। हालांकि सरकार भी अपने तरफ से पूरे प्रयास कर रही है , जिसमे मास्क पहनना , सोशल डिस्टेंसिंग ,बार बार हाथ धोना ,जैसे कारगर उपाय पर जोर दे रही है। एवं समय समय पर हमें डॉ. की सलाह भी लेनी चाहिए. छिंदवाड़ा शहर के डॉ. रेवाराम साहू B.A.M.S.(M.U.H.S.नासिक) आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ से बात की। जिन्होंने ये सुझाव दिए। जो कोरोना से लड़ने के लिए कारगर सिद्ध होंगे.

चिकित्सक की सलाह

1. कोरोना से जुड़ी ज्यादा खबरें ना देखे ना सुने , आपको जितनी जानकारी चाहिए आप पहले से ही जान चुके हैं

2.कहीं से भी अधिक जानकारी एकत्र करने का प्रयास छोड़ें क्योंकि ये आपकी मानसिक स्तिथि को और ज्यादा कमजोर ही करेगा

3. दूसरों को वायरस से संबंधित सलाह ना दें क्योंकि सभी व्यक्तियों की मानसिक क्षमता एक सी नहीं होती , कुछ डिप्रेशन अर्थात अवसाद का शिकार हो सकते हैं

4.जितना संभव हो संगीत सुनें , अध्यात्म , भजन आदि भी सुन सकते है , बच्चों के साथ बोर्ड गेम खेलें , परिवार के साथ बैठकर आने वाले वर्षों के लिए प्रोग्राम बनाएं

5.अपने हाथों को नियमित अंतराल पर अच्छे से धोएं , सभी वस्तुएं की सफाई भी करें , किसी भी नव आगंतुक को 1 मीटर दूर से मिले ।

6 आपकी नकारात्मक सोच-विचार की प्रवृति डिप्रेशन बढ़ाएगी और वायरस से लड़ने की क्षमता कम करेगी दूसरी ओर सकारात्मक सोच आपको शरीर और मानसिक रूप से मजबूत बनाकर किसी भी स्तिथि या बीमारी से लड़ने में सक्षम बनाएगी ।

7. अत्यंत आवश्यक …विश्वास दृढ़ रखें कि ये समय शीघ्र ही निकलने वाला है और आप हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे ।

8.नियमित ,योग ,प्राणायाम करे।

9.तुलसी ,गिलोय, आवला , नीम का प्रयोग किसी भी प्रकार की इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक है।

सकारात्मक रहें – स्वस्थ रहें ।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *