शनिवार को स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणियों में कुछ अयोग्य लाभार्थियों के पंजीकरण कराए जाने की खबरें सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से इनके नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है।क्योंकि नियमों का उल्लंघन कर कुछ ऐसे लाभार्थी इस श्रेणी में कोरोना टीकाकरण के लिए अपना नाम दे रहे थे, जो पात्र नहीं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में कहा कि 45 साल या इससे अधिक आयु के व्यक्तियों का पंजीकरण को-विन पोर्टल पर जारी रहेगा।
स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में लिखा है, “मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस नीतिगत निर्णय के व्यापक प्रसार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाए। बहरहाल, इन श्रेणियों में पहले से ही पंजीकृत कर्मियों का टीकाकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाना चाहिए।”