योगी आदित्यनाथ सरकार के एक मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की VC संगीता श्रीवास्तव के बाद अज़ान का शोर बंद कराने की मांग की है. दरसल VC संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज के डीएम को खत लिखकर मांग की थी कि उनके घर के पास जो मस्जिद उसके अज़ान के शोर से उन्हें बचाया जाए.त्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने भी अज़ान का शोर बंद कराने की मांग के साथ कहा की अज़ान के शोर से उनकी नींद में खलल पड़ता है, योग करने में दिक्त होती है साथ हि सरकारी काम भी करने में मुश्किल होती है.आनंद स्वरूप शुक्ला ने बलिया जिले के DM को खत लिखकर मांग की है कि मस्जिदों से बिना जरुरी के लाउडस्पीकर हटवाए जाएं और यह जांच लिया जाए की हाईकोर्ट ने जितनी तेज़ आवाज़ की इजाज़त दी है, मज्जिद में अज़ान की आवाज़ उससे अधिक न हो
मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला से पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या यह बात मंदिरों पर भी लागू होती है इस पर शुक्ला ने कहा
मंदिर से कोई शोर नहीं होता केवल मस्जिदों से होता है. उन्होंने कहा कि मस्जिदों से सिर्फ अज़ान ही नहीं होती बल्कि
सारे दिन लाउडस्पीकर पर अलग -अलग प्रकार से प्रचार होता रहता है यह सब बंद होना चाहिए.मंत्री का दावा है कि
आस-पास के स्कूल-कॉलेज हैं वहाँ के लोग भी उनसे अज़ान का शोर बंद कराने की मांग कर रहे हैं.हालांकि की सुबह
5 बजे अज़ान के वक़्त स्कूल बंद रहता है.स्कूल दिन में खुलते है
इसके पहले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की VC संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज के डीएम को खत लिखकर मांग की थी कि उन्हें मस्जिद से होने वाले अज़ान के शोर से काफी दिक्तो का सामना करना पद रहा है . इसके बाद इलाहाबाद के IG ने अपने अंतर्गत आने वाली सभी जिलों के डीएम,एसपी को खत लिखकर कहा था कि वे हाईकोर्ट के उस आदेश को लागू कराएं जिसमें कहा गया है कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई लाउडस्पीकर नहीं बजेगा और कोई भी लाउडस्पीकर सिर्फ तयशुदा तेज़ी से ही बज पाएगा.