मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने ट्वीट किया , ममता बनर्जी के रोड शो से जुड़ी एक तस्वीर

नई दिल्‍ली: चुनाव प्रचार के दौरान चार दिन पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी घायल होने के बाद अपने पहले…
1 Min Read 0 133

नई दिल्‍ली: चुनाव प्रचार के दौरान चार दिन पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी घायल होने के बाद अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुईं.ममता बनर्जी कोलकाता में एक रोड शो का नेतृत्व व्हीलचेयर पर बैठकर किया इस रोड शो से जुड़ी एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है जिसे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने ट्वीट किया है.ममता बनर्जी की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि जयकांत शिखरे बोल रहा हूं.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रकाश राज का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

प्रकाश राज ने ममता बनर्जी के रोड शो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “जयकांत शिखरे बोल रहा हूं.” सोशल मीडिया के यूजर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं फोटो में ममता बनर्जी व्हील चेयर पर सबसे आगे बैठे नजर आ रही हैं साथ में उनके समर्थ उनके पीछे दिखाई दे रहे तो कुछ उनके साथ चलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के सुरक्षा गार्ड उनकी व्हीलचेयर की और आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं.

ममता बनर्जी ‘नंदीग्राम’ दिवस के मौके पर मायो रोड से हाजरा मोड़ तक पांच किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल हुईं.पिछले सप्ताह नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी चोट लगी थी उसके बाद से रविवार को पहली बार लोगों के सामने आई हैं.नंदीग्राम से चुनावी पर्चा भरने के बाद, फुटबॉर्ड पर खड़ी होकर मार्केट में लोगों का अभिनंदन कर रही थीं उसी समय भीड़ ने उन्हें धक्का दिया जिससे उनके पैर में चोट लगी थी उन्हें नंदीग्राम से कोलकाता लाया गया उनको वहाँ एसएसकेएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.एक्ट प्रकाश राज एक्टिंग के साथ-साथ अपने ट्वीट और बेबाक विचारों के लिए खूब जाने जाते हैं.अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करते हुए नजर आते हैं.

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *