ममता बनर्जी ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत के विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। इनकी बढ़ती कीमत के कारण गरीब परिवारों को और मध्यमवर्गी के लोगो की रसोई खराब होती है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कोलकाता में बढ़ते पेट्रोल,डीजल और गैस के कीमतों लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी कर विरोध किया ।

ईंधन की कीमतों को लेकर ममता बनर्जी ने सरकार को निशाना साधते हुए कहा की सरकार सब कुछ बेच रही है भारत संचार निगम लिमिटेड से कोयला लेकर देश में सब कुछ बेचा जा रहा है यह एक ऐसी सरकार है जो जनता ,युवा ,और किसानो विरोधी सरकार बनती जा रही है
“यह पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ हमारा विरोध है। कल रात को भी एलपीजी गैस की कीमते बड़ी और अब एक सिलेंडर की कीमत कम से कम कम 800 रूपए है। केरोसिन का तेल बाजार में उपलब्ध नहीं है। बंगाल में लगभग दस मिलियन लोग खाना बनाने के लिए मिट्टी के तेल पर निर्भर होते है । हर बार ईंधन की कीमते बढ़ने के कारण रसोई सबसे खराब होती है।