पर्यटन को नए पंखः
तीन नदियों के संगम स्थल संजीत में विकसित हो रहा टापू , गांधीसागर के लिए चलेंगे गांधीसागर के बैकवाटर क्षेत्र के आने वाला पर्यटन के रूप में विकसित संजीत इलाका खूबसूरती के लिहाज से बेमिसाल है । यहां पर तीन नदियों चंबल , शिवना व रेतम का संगम होता है । पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब यहां जिला मुख्यालय से 32 किमी की दूरी पर, टापू विकसित किया जा रहा है ।
• टापू के चारों ओर से पर्यटक स्टीमर से सीधे गांधीसागर जा सकेंगे । आरईएस की बाउंड्रीवॉल , पिचिंग व पौधारोपण होगा । असिस्टेंट इंजीनियर स्वाति कसोट के मुताबिक 70 किलोमीटर टू लेन मार्ग से सुदूर सड़क , जगह – जगह के जलमार्ग में कंवला के मिनी गोवा का नजारा देखने के साथ बगीचे तैयार होंगे ।
• जैन स्थानक मंदिर , सीतामऊ के एलवी महादेव के दर्शन भी किए जा सकेंगे । दरगाह व मसजिद का कायाकल्प होगा।

जल परिवहन बढ़ाने के साथ गांधीसागर की दूरी भी कम होगी
अभी सड़क मार्ग से मंदसौर जिला मुख्याीलय से गांधीसागर की दूरी लगभग 150 किमी है। संजीत क्षेत्र से यह दूरी और भी ज्यादा है जबकि मंदसौर से संजीत की दूरी 25 किमी है और यहां से जल मार्ग से गांधीसागर की अधिकतम दूरी 50 से 60 किमी होगी। गांधीसागर जलाशय के बैकवॉटर में क्रूज चलने से आस-पास के प्राकृतिक दृश्यों का तो आनंद मिलेगा ही, जिले की कई प्राचीन धरोहरों को भी लोग देख सकेंगे।