छिंदवाड़ा। जिले की एनकेएस संस्थान द्वारा सोमवार को विशाल पाईल्स चेकअप केम्प का आयोजन किया गया। केम्प में कुल 176 मरीजो का पंजीयन कर उपचार किया गया। इन सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर आयोजक डॉ. पवन नेमा ने बताया शिविर का आरंभ डॉ. दिलीप खरे, डीएसपी कीर्ति नरवैया, सतीश कुमार साहू(चीफ मैनेजर SBI छिंदवाड़ा ,रिटायर्ड) , श्वेता (- भरत साहू जिला कार्यवाहक अध्यक्ष साहू सभा छिंदवाड़ा ), रैना (पिता स्वर्गीय श्री डॉ राज कुमार जायसवाल) , संजय साहू (अपूर्वा औद्योगिक संस्था )एवं राज साहू (श्री राम नाम सेवा समिति) द्वारा किया गया। शिविर में महिलाओं की बैठक एवं जांच की विशेष व्यवस्था डॉ रश्मि नेमा द्वारा की गई थी।
शिविर के समापन पर निगमायुक्त हिमांशु सिंह, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कल्पना तिवारी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. किशोर गाडवेल, केकेएफ डायरेक्टर नितिन जैन, सत्येंद्र ठाकुर, अंजना त्रिपाठी, अभिलाष गौहर एवं श्रद्धा नेमा उपस्थित हुई।
शिविर में स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत जादू शो एवं सेफ सिटी कार्यक्रम अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। इस विशाल निशुल्क केम्प को सफल बनाने में सांसद नकुलनाथ ने विशेष योगदान दिया साथ ही जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं किरदार संस्थान, जय जवान ग्रुप, सोल्जर सिटी ग्रुप, अपूर्वा औद्योगिक संस्था , श्री राम नाम सेवा समिति, सोनी मैनेजमेंट कॉलेज, एवं शिविर की व्यवस्थाओं से अतिथि पूर्ण रूप से प्रभावित नजर आए एवं सभी ने इस आयोजन की प्रशंसा की। शिविर के समापन पर सभी वोलेंटियर्स को प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन किरदार सचिव ऋषभ स्थापक, आभार डॉ पवन नेमा द्वारा व्यक्त किया गया एवं शिविर के कॉर्डिनेटर आशीष कटकवार रहे।