अमेरिका के बाइडन ने राष्ट्रपति एवं भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

अमेरिका के बाइडन ने राष्ट्रपति एवं भारतीय मूल की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शपथ ली बुधवार को…
1 Min Read 0 93

अमेरिका के बाइडन ने राष्ट्रपति एवं भारतीय मूल की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शपथ ली

बुधवार को कड़े सुरक्षा इंतजामो के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीते, बाइडन ने अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली । उन्हें देश के प्रधान न्यायाधीश जॉन राब‌र्ट्स ने शपथ दिलाई। 78 वर्षीय बाइडन द्वारा 127 वर्ष पुरानी बाइबल पर हाथ रखकर शपथ ली। वे अमेरिका के सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बन गए है । उनके साथ भारतीय मूल की 56 वर्षीय कमला हैरिस ने भी उप-राष्ट्रपति पद की शपथ ली है.वह अमेरिका के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी . उन्हें सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश सोनिया सोटोमायोर शपथ दिलाई। वह अमेरिका की 49 वीं उपराष्ट्रपति एवं पहली अश्वेत   महिला उपराष्ट्रपति हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा में 25 हजार से ज्यादा नेशनल गा‌र्ड्स तैनात थे जो समारोह स्थल को कड़ा पहरा दे रहे थे । एवं शपथ ग्रहण के दौरान अमेरिकी संसद की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षाकर्मी गश्त लगा रहे थे। अमेरिकी संसद भवन के आसपास के इलाके पेंसिलवेनिया एवेन्यू और व्हाइट हाउस के आसपास का बड़ा हिस्सा आम जनता के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *