गणित में कॅरियर बनाने के अपार मौके

वैसे तो अधिकांश बच्चो को गणित के सवाल परेशान करते हैं, लेकिन कुछ बच्चो को इसमें बहुत दिलचस्पी होती है।…
1 Min Read 0 134

वैसे तो अधिकांश बच्चो को गणित के सवाल परेशान करते हैं, लेकिन कुछ बच्चो को इसमें बहुत दिलचस्पी होती है। इसलिए यदि आपको भी गणित के सवाल रुचिकर लगते हैं और आप इन्हें हल करने में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके पास गणित में कॅरियर बनाने के काफी अच्छे और बहुत अधिक मौके हैं।

भारत में कई महान गणितज्ञों ने जन्म लिया। जिसमे आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, महावीर, भास्कराचार्य, संगमग्राम के माधव और नीलकण्ठ सोमयाजि जैसे विद्वानोंका नाम प्रमुखता से लिया जाता है । भारतीय गणित में दशमलव संख्या को सबसे पहले स्थान दिया गया था, जिसका आज भी उपयोग होता है।

आप गणित विषय में 12वीं कक्षा पास है। तो आपके पास कई पाठ्यक्रम का ऑप्शन है। देश के कई संस्थानों में बीएससी डिग्री या इंटीग्रेटेड एमएससी डिग्री या बीएस डिग्री या इंटीग्रेटेड एमएस डिग्री चुनने का अवसर मिलता है। जिसके बाद आप एक गणितज्ञ, बीमांकिक, शिक्षक और स्टेटिस्टिशियन के पद पर कार्य कर सकते हैं। विज्ञान से संबंधित कॅरियर बनाने के लिए गणित में योग्य होना बहुत जरूरी है। वहीं कम्प्यूटर इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर साइंस के पद पर कार्य करने के लिए गणित में डिग्री होना भी अनिवार्य है।

इन जगहों पर आप काम कर सकते है
फाइनेंशियल सर्विस कंपनी, रिसर्च लैब ऑफ मल्टीनेशनल कंपनी और अन्य कपनियां, स्पेस रिसर्च (इसरो), डिफेंस रिसर्च (डीआरडीओ), एरोनॉटिकल रिसर्च (नाल),। फाइनेंशियल मैथमैटिक्स ,

गणित के साथ कंप्यूटर सहायक विषय के रूप में छात्रों के लिए आईबीएम और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी के रिसर्च डिपार्टमेंट में कॅरियर बनाने के अवसर होते हैं। एक मैथेमेटिशियन के लिए अकेडमी गूगल, आईबीएम, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां मैथमैटिशियन और कम्प्यूटर साइंटिस्ट में कॅरियर बनाने के अवसर है

ये कोर्स कर सकते है
बीए (3 साल), बीए-ऑनर्स (3 साल), बीएससी (3 साल), बी.मैथ (3 साल), बीटेक (4 साल), इंटीग्रेटेड बीएससी-बीएड (4 साल), बीएस (4 साल), इंटीग्रेटेड एमएससी/एमएस (5 साल), एमए/एमएससी (2 साल),एम.मैथ (2 साल), एमटेक (2 साल), इंटीग्रेटेड एमएससी-पीएचडी, पीएचड

  • प्रमुख संस्थान- यहां से करें  बैचलर डिग्री
    इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), बेंग्लुरु :  
    चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई), चेन्नई :
  • मैथ में बीएससी डिग्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), कानपुर : दाखिला लेने के लिए पहले आईआईटी जेईई देना होता है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी), बेंग्लुरु :  दाखिले के लिए आईआईटी जेईई और एआईइइइ का आयोजन किया जाता है।

मैथ में मास्टर डिग्री
– चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई), चेन्नई
– इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), नई दिल्ली :
– यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद :
मएससी-पीएचडी
– टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फन्डामेन्टल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबई
– इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंस (आईएमएससी), चेन्नई
– हरीश चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचआरआई), इलाहाबाद

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *