मक्खियों का भिनभिनाना सभी को अप्रिय लगता है. ख़ासकर बारिश के मौसम में मक्खियां का भिनभिनाना और उनकी अधिकता परेशान करती हैं. ये अक्सर गंदगी और सड़ी-गली चीज़ों पर भिनभिनाते के बाद हमारे खाने-पीने की चीज़ों पर बैठ कर बीमारियां फ़ैलाती हैं. यही कारण है कि लोग मक्खियों को अपने आस पास फटकने भी नहीं देते.
ख़ासकर मक्खियां को मीठा बहुत पसंद है। मीठे के अलावा भी मक्खियां खाने पीने के सामान पर बैठ जाती है. कई बार तो ऐसा भी होता है मक्खियों को बार-बार भागने के बाद भी वो घूम फिर कर ठीक उसी जगह पर आकर बैठ जाती हैं.
प्रश्न ये है कि आख़िर मक्खियां को बार-बार भगाने के बाद भी वो वापस वहीं क्यों बैठ जाती हैं?
मक्खियां चीज़ों को सीखने और समझने में काफ़ी सक्षम भी होती हैं. अपितु , वो बेहद चालाक तो नहीं होती हैं, लेकिन वो चीज़ों को याद रखने में बड़ी माहिर होती हैं. वो भोजन को उसके रंग और उसके आकर से पहचान लेती हैं.
भगाने के बाद फिर क्यों वापस आ जाती हैं?
मक्खियों को बार-बार उड़ाने के बाद फिर से वापस लौट आने के पीछे कोई ठोस वैज्ञानिक तथ्य तो नहीं है, लेकिन मक्खियों के बारे में मान्यता है कि उनकी सूंघने की शक्ति काफी अच्छी होती है. वो एक बार जिस चीज़ को स्वाद लेती हैं फिर उसे भूलती नहीं हैं. इसीलिए वो घूम फिर कर उसी जगह पर वापस आ जाती हैं.
मक्खियों की याददाश्त काफ़ी तेज़ होती है. जब आप इन्हें भगाते हैं तो वो आपको याद रखती हैं. मक्खियां अक्सर इंसान के पहले हमले को हमेशा याद रखती हैं. पहले हमले के बाद वो और भी ज़्यादा सतर्क हो जाती हैं. ये जानते हुए कि हर एक जगह शिकारी बैठा है वो फिर भी अपने भोजन के लिए वापस लौट कर आती हैं.