कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया. विगत दिवस ही उनका जन्मदिवस था.
खराब सेहत की वजह कल रात उन्हें से एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था.
छत्तीसगढ़ के रहने वाले मोतीलाल वोरा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी।मोतीलाल वोरा ने कई वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए पत्रकारिता की और बाद में 1968 में राजनीति में प्रवेश किया।
– 1970 में मध्यप्रदेश विधानसभा से चुनाव में जीत हासिल किये और मध्य प्रदेश ‘राज्य सड़क परिवहन निगम’ के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। 1977 और 1980 में दोबारा विधानसभा में चुने गए और उन्हे 1980 में अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली। वे 1983 में कैबिनेट मंत्री बने और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त हुए।
13 फरवरी 1985 मेंउन्हें को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।- अप्रैल 1988 में मोतीलाल वोरा राज्यसभा के लिए चुने गए
26 मई 1993 से 3 मई 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पद पर आसीन रहे मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के बेहद करीबी थे.