अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2021 में टेस्ट प्रारूप और वनडे प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अवॉर्ड्स का ऐलान किया है. बीते साल टेस्ट प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 31 वर्षीय इंग्लिश टेस्ट कप्तान जो रूट को पुरुष ‘टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया है. इंग्लिश कप्तान ने भारतीय 35 वर्षीय अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ते हुए यह खास अवॉर्ड हासिल किया है.
बता दें इंग्लिश कप्तान जो रूट का प्रदर्शन पिछले साल काफी बेहतरीन रहा था. उन्होंने अपनी टीम के लिए साल 2021 में 15 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 29 पारियों में 61.00 की एवरेज से 1708 रन बनाए. इस दौरान रूट के बल्ले से चार अर्धशतक और छह बेहतरीन शतक भी निकले. रूट का साल 2016 में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 228 रन रहा
इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 27 वर्षीय स्टार बल्लेबाज एवं कप्तान बाबर आजम को साल 2021 का ‘वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया है. पाकिस्तानी दिग्गज की लड़ाई इस खास अवॉर्ड के लिए बांग्लादेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन, अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज जानेमन मलान और आयरिश बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग थी. साल 2021 में पाक कप्तान बाबर आजम के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए छह वनडे मुकाबले खेले. इस दौरान उनके बल्ले से 67.50 की एवरेज से 405 रन निकले. पाक कप्तान ने इस दौरान दो बेहतरीन शतक भी जड़े.