काशी में, कोरोना से ,बचाव के लिए ,बाबा काल भैरव को, पहनाई ,पुलिस की वर्दी

  वाराणसी में बाबा काल भैरव को पहली बार पुलिस की वर्दी पहनाई गई है। सुबह-सुबह पूजा करने पहुंचे लोग…
1 Min Read 0 94

 

वाराणसी में बाबा काल भैरव को पहली बार पुलिस की वर्दी पहनाई गई है। सुबह-सुबह पूजा करने पहुंचे लोग बाबा भैरव का नया रूप देखकर हैरान रह गए और उसके बाद ये बात तेजी से फैली। सोमवार को इस कारण बाबा भैरव के मंदिर में भारी भीड़ ये नजारा देखने पहुंचने लगी। बताया जा रहा है कि काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव को पहली बार पुलिस की वर्दी पहनाई गई है।

फोटो में भगवान के सिर पर पुलिस की टोपी, छाती पर एक ब्रॉच, बाएं हाथ में एक चांदी का डंडा और दाहिने हाथ में एक रजिस्टर, के साथ भगवान नए रूप में नजर आए। बाबा काल भैरव मंदिर के महंत अनिल दुबे ने कहा कि पहली बार भगवान को पुलिस की वर्दी पहनाई गई है। देशवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए विशेष पूजा की गई है। बाबा से सभी पर दया करने का अनुरोध किया गया है। प्रदेश और देश में सुख-समृद्धि होने कि प्रार्थना की गई है। लोग स्वस्थ रहें और किसी को भी किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।

भक्तों ने कहा कि अगर बाबा रजिस्टर और कलम के साथ बैठे हैं, तो किसी की शिकायत अनसुनी नहीं होगी। वह महामारी संकट का भी ध्यान रखेंगे। काल भैरव के कई रूप हैं और पुलिस वाले के रूप में अपने अवतार में, वह उन सभी को दंडित करेंगे जो गलत करते हैं। भक्त अपने बाबा भैरव का ये रूप देखकर बेहद खुश नजर आए।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *