हिंदू देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह के अपमान की शिकायत – कॉमेडियन गिरफ्तार…

एकलव्य सिंह गौर  की शिकायत के बाद गुजरात के एक स्टैंड-अप कॉमेडियन को गिरफ्तार किया है। कॉमेडियन पर हिंदू देवताओं…
1 Min Read 0 138

एकलव्य सिंह गौर  की शिकायत के बाद गुजरात के एक स्टैंड-अप कॉमेडियन को गिरफ्तार किया है। कॉमेडियन पर हिंदू देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अपमान करने की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और चार अन्य को गिरफ्तार किया।

एकलव्य सिंह गौर ने शिकायत की कि कॉमेडियन ने आयोजन के दौरान हिंदू देवताओं और अमित शाह के बारे में अपमानजनक बात की।घटना शुक्रवार को इंदौर के कैफे 56 दुकान एरिया में एक कॉमेडी शो में हुई।

शिकायत में कहा गया है कि हिंदू देवी-देवताओं और भारत के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया हैl चार अन्य आरोपियों के नाम एडविन एंथोनी, प्रखर व्यास, प्रियम व्यास और नलिन यादव हैl

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *