देश के कई भागो में बारिश शुरू हो चुकी है .वही दिल्ली में कई जगहों पर पानी जमा हो चूका है
जिसके चलते लोगों को कई दिकतो का सामना करना पड़ रहा है . मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. ख़राब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है.
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है.
दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 9, 2023