Daughter’s Day -बेटियों को, कराएं स्पेशल, होने का, अहसास

26 सितंबर को बेटी दिवस मनाया जा रहा है. आप अपनी बेटियों को खास मैसेजेस, शायरी, वॉलपेपर्स के जरिए बेटियों…
1 Min Read 0 143

26 सितंबर को बेटी दिवस मनाया जा रहा है. आप अपनी बेटियों को खास मैसेजेस, शायरी, वॉलपेपर्स के जरिए बेटियों को संदेश भेजकर उन्हें बता सकते हैं कि वो आपकी ज़िंदगी में कितनी स्पेशल हैं. जिस तरह से फादर्स डे या मदर्स डे की अपनी एक अलग अहमियत होती है उसी तरह से डॉटर्स डे भी स्पेशल होता है. बेटियां हर घर की जान होती हैं. कहने को तो बेटियों को शादी के बाद ससुराल चली जाती है लेकिन असल में उनकी कमी हमसे हर माता-पिता को सताती है. बेटियों का हंसना-खिलखिलाना किसे नहीं भांता, इसलिए मनाया जाता है डॉटर्स डे.

ताकि आप अपनी बेटी के साथ पूरा साल न सही कम से कम एक दिन खास तरीके से बीता सकें. इस दिन को आप बेटियों को ढेर सारे सरप्राइसेज़ देकर तो सेलिब्रेट कर ही सकते हैं लेकिन अगर एक प्यारा सा मैसेज आप अपनी बेटी को देना चाहें तो शायद इससे ज़्यादा खास कोई गिफ्ट या सरप्राइस नहीं होगा.

अपनी बेटी को शेयर करें कुछ खास मैसेजेस, जिनके ज़रिए आप अपनी बेटी को स्पेशल होने का अहसास करा सकते हैं.  बेटियां बाप की आंखों में छुपे ख़्वाब को पहचानती हैं और कोई दूसरा इस ख़्वाब को पढ़ ले तो बुरा मानती हैं

बेटे भाग्य से होते हैं पर बेटियां सौभाग्य से होती हैं कौन कहता है की, दिल दो नही होते पति की दहलीज पर बैठी, पापा की बेटी से पूछो बेटी की हर ख्वाहिश पूरी नहीं होतीफिर भी बेटियां कभी भी अधूरी नहीं होती

मां-बाप के जीवन में ये दिन भी आता हैं जिगर का टुकड़ा ही एक दिन दूर हो जाता हैं लाख गुलाब लगा लो तुम अपने आंगन में जीवन में खुशबू तो बेटी के आने से ही होगी जरूरी नहीं रौशनी चिरागों से ही हो बेटियां भी घर में उजाला करती हैं

वो शाख़ है न फूल अगर तितलियां न हो वो घर भी कोई घर है जहां बच्चियां न हो पराया होकर भी कभी पराई नही होती शायद इसलिए कभी पिता से हंसकर बेटी की बिदाई नही होती बेटियां सब के मुक़द्दर में कहां होती हैं घर खुदा को जो पसंद आए वहां होती हैं

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *