बॉलीवुड की फेमस अदाकारा दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दीपिका ने हाल ही में जारी एशिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की एक लिस्ट में अभिनेत्री ने जगह बना ली है। इस लिस्ट में दीपिका टीवी और फिल्म वर्ल्ड कैटेगरी में टॉप पर रहीं।बता दें कि एक्ट्रेस के 1.39 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला का चुनाव करने के लिए सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोवर्स, गुगल सर्ज और अन्य रैंकिंग कारक तय किया गया था। साथ ही उनकी सोशल मीडिया एंगेजमेंटऔर ट्वीट इंप्रेशन सबसे ज्यादा है। इसके अलावा एक्ट्रेस का 3 मिलियन गूगल सर्च और मीडिया मेंशन भी ज्यादा है।
दुनियाभर के 100 बड़े देशों की टीवी, फिल्म, ब्यूटी, पॉलिटिक्स और बिजनेस वर्ल्ड की महिलाएं इस लिस्ट के लिए नॉमिनेट की गई थीं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण के साथ एरियाना ग्रैंड, किम कार्दशियन, एडेले और सेलिन डियोन ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है।
दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इन दिनों दो हॉलीवुड फिल्म हैं। इनमे से एक एसटीएक्स फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है और दूसरी टेंपल हिल्स जिसे एक्ट्रेस खुद प्रोड्यूस करेंगी। दीपिका पादुकोण के पास कईं इंटरनेशनल एंडोर्समेंट हैं। वह एक्ट्रेस लिवाइस, नाइक, टिसोट और चोपर्ड की पहली इंडियन ग्लोबल ब्रांड ऐंबैस्डर हैं।