भारतीय प्रधानमंत्री दुनिया के कई राष्ट्रप्रमुखों से काफी आगे हैं. पीएम मोदी मेक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल, इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी, जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, समेत कई अन्य नेताओं से आगे हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन, कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन और ब्राजीलियन राष्ट्रपति जेर बोल्सोनैरो भी शामिल हैं.
दो सितंबर को अपडेट किए गए इस सर्वे में PM Modi ने एक और उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने अप्रूवल रेटिंग में कई राष्ट्रप्रमुखों को पीछे छोड़ दिया है. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी है. यह बात द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में सामने आई है. शीर्ष 13 वैश्विक नेताओं में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है.
गौरतलब है कि जून में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 66 परसेंट थी. ऐसा नहीं है कि मोदी की अप्रूवल रेटिंग में ही इजाफा हुआ है, बल्कि उनकी डिसअप्रूवल रेटिंग में गिरावट भी आई है. करीब 25 फीसदी की गिरावट के साथ अब यह लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर है.
कंपनी द्वारा जो सैंपल साइज लिया गया है, उसमें कुछ लोगों को चुना जाता है और उनसे कुछ सवालों पर बात की जाती है. मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा ये सर्वे काफी जटिल तरीके से किया जाता है. जिसमें कंपनी के पास रियल टाइम पोलिंग डाटा, पॉलिटिकल इलेक्शन डाटा, चुने हुए प्रतिनिधियों का डाटा और चुनावी मुद्दे होते हैं. सर्वे