25 जून, ये वो तारीख है भारतीय क्रिकेट टीम के चाहने वाले भूल नहीं सकते है इसी दिन साल 1983 में कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहला वर्ल्ड कप जीता था। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल मुकाबले में 43 रनों से धूल चटाई थी किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि भारत फाइनल में तो क्या यह ट्रॉफी तक भी पहुंच पाएगा। लेकिन खिलाड़ियों की अच्छा प्रदर्शन और कपिल देव के विश्वास ने न केवल फाइनल में जगह बनाई बल्कि चैंपियन टीम को धूल भी चटाई।
1983 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला ही वेस्टइंडीज के खिलाफ था। और टीम जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहती थी ताकि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे,लेकिन दो बार की चैंपियन टीम से जब सामना हो तो कोई भी टीम प्रेशर में आ सकती है। टीम इण्डिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए और विंडीज को 228 रन पर ढेर कर दिया। ये नजारा देख सब हैरान हुए और कोई विस्वाश नहीं कर पा रहा था लेकिन तब पता चल गया था कि यह टीम इस बार धमाल मचा सकती है।
1983 वर्ल्ड कप का 5वें मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और महज 17 रन पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे, लेकिनफिर जब कप्तान कपिल देव ने बल्लेबाजी करने आए और उन्होने ऐसी करिशमाई पारी खेली जो आज भी फैन्स के दिलो दिमाग में बसी है कपिल देव ने 138 गेंदों पर 16 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 175 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान कपिल देव की इस पारी ने एक बार फिर खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा दिया था। भारत ने जिम्बाब्वे को यह मैच 31 रनों से हराया।