केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज शाम 4 बजे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर10वीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स को उनकी परीक्षा से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए उन्होने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। बता दें कि 1 जून 2021 को CBSE की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दिया गया था।नए मार्किंग सिस्टम के अनुसार बारहवीं के छात्रों का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तैयार किया जाएगा और 31 जुलाई, 2021 तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
I will be interacting with dear students tomorrow at 4 PM to discuss their concerns & queries related to evaluation of CBSE board exams. If you have any doubts or suggestions, you may share them through Twitter or Facebook by the afternoon of June 25th pic.twitter.com/SIkXitnIRl
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) June 24, 2021
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्वीट में कहा, मुझे आपके ढेर सारे संदेश एवं सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। साथ ही, आपने मेरे स्वास्थ्य के प्रति भी चिंता व्यक्त की है। इसके लिए मैं आप सबका धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहना चाहूंगा कि मैं अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आपके जो संदेश हैं, उनमें आपकी कुछ आशंकाएं भी व्यक्त हुई हैं। लेकिन अस्पताल में चल रहे अपने र इलाज के कारण आपसे संवाद नहीं कर पा रहा था। उन्होने आगे कहा की अगर आपके मन में सीबीएसई परीक्षाओं से जुड़े कोई दूसरे सवाल हों तो आप मुझे मेल,फेसबुक,टि्वटर द्वारा भी भेज सकते और सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर आपके मन में जो आशंकाएं हैं, उनके विषय में मैं 25 जून, 2021 को शाम 4 बजे आपको सोशल मीडिया के जरिये से जवाब देने का प्रयास करूँगा।