चंडीगढ़ के तृप्त सिंह ने अपने फिटनेस के चलते इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी का दर्जा हासिल किया है.उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगभग 71 हजार फॉलोअर्स हैं. तृप्त सिंह की ऐज 76 वर्ष के है उन्होने हैरान कर देने वाले फिटनेस वीडियो के साथ इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहे हैं.
इसके अलावा, वह सख्त शाकाहारी भोजन लेते हैं. जबकि उनके फैंस को उनके वर्कआउट सेशन के बारे में कुछ वर्ष पहले जानकारी मिली है, हाल ही में तृप्त सिंह ने फिटनेस को लेकरअपने उत्शाह की यात्रा के बारे में सोमवार को ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के बारे बात करते हुए कहा की कि उनकी पत्नी की मृत्यु ने उन्हें आत्म-देखभाल के इस रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
इंस्टाग्राम पेज द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वो अपनी पत्नी की एक तस्वीर के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के साथ दिए गए टेक्स्ट में उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया है, “मैं त्रिप्त हूं और यह मेरी पत्नी मंजीत है. 1999 में उनका निधन हो गया, और मनजीत के बिना मैं पूरी तरह से टूट गया था. मैं वर्षों से उदास था. हमारा कां बंद हो गया. मैं एक काउच पोटैटो बन गया.
उन्होंने कहा, मैंने 60 के दशक में खुद को ऊपर उठाने का फैसला किया और कड़ी मेहनत की. आज मैं एक सफल व्यवसाय चलाता हूं. और मैं पहले से कहीं ज्यादा फिट हूं! और मैं जो कुछ भी करता हूं उसमें मैं अपनी पत्नी की भावना और समर्थन को महसूस करता हूं.”
View this post on Instagram