कोरोना महामारी के कारण देश के कई राज्यों में इन दिनों लॉकडाउन एवं कोरोना कर्फु चल रहा है. लोगों को अपने दैनिक काम को करने में काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है. कहीं आने जाने के लिए ई पास बनवाना पड़ रहा है. यहां तक कि थोक दुकानें भी कुछ घंटों के लिए खुलती हैं. ऐसे में जिनके घरों में शादी या फंक्शन है उन्हें तो बहुत दिक्कते का सामना करना पड़ रहा है. काफी लोगों ने शादियां टाल भी दी हैं.
वहीं, कुछ लोग लॉकडाउन में चोरी छिपे कम मेहमानों के बीच शादियां कर भी रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी आपको भी शायद हसी आ जाये . ये वीडियो एक बारात का है. जिसमें दुल्हा बैंड बाजे और बारातियों के साथ बाजरे के खेत के अंदर से अपनी बारात लेकर जा रहा है.
ये वीडियो आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘मजेदार बारात.’ वीडियो में आप देखेंगे कि बाजरे के खेत से बैंड बाजे के साथ दूल्हा आ रहा है. दूल्हे के साथ बच्चे महिलाएं और काफी लोग नजर आ रहे हैं. सभी बारातियों की तरह सज हैं और बैंड बाजे वाले भी गाते बजाते हुए जा रहे हैं.