ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार को एक बार फिर रिटेल फ्यूल के दाम घटाए हैं कीमतों में यह कटौती तब हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट बराबर गिर रहे हैं.ये एक साल से ज्यादा समय के बाद यह कटौती हो रही है 24 दिनों की शांति के बाद आखिर
कार बुधवार को पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कटौती की गई थी जो गुरुवार को भी जारी है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फिर एक बार गुरुवार को रिटेल फ्यूल के कीमत को कम किये हैं.
बुधवार से पहले 16 मार्च, 2020 आखिरी कटौती हुई थी. अगर आज के कीमतों की बात करे तो आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल में 21 पैसे और डीजल में 20 पैसे की कटौती की है.पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव के बाद यहां डीजल 88.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.वही मुंबई में पेट्रोल 97.19 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुका है.दिल्ली में पेट्रोल- 90.78 रुपए और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर हैं.चेन्नई की बात करे तो ट्रोल की कीमत 92.77 रुपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 86.10 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 90.98 रुपए और डीजल की कीमत 83.98 रुपए प्रति लीटर है.
पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमत में रिकॉर्ड 21.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 19.18 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. पिछले महीने मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों के साथ हि राजस्थान, महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर के स्तर को पार कर गई थी. वही 27 फरवरी, 2020 से लेकर 23 मार्च, 2020 तक फ्यूल के कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था.