मणिपुर के नोनी में लगातार बारिश के कारण भयानक भूस्खलन हुआ है। इस लैंडस्लाइड में जिरीबाम-इंफाल नई लाइन परियोजना के तुपुल स्टेशन की इमारत को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन के कारण ट्रैक निर्माण, और मजदूरों के कैंप भी तबाह हो गए। फिलहाल राहत और बचाव ऑपरेशन जारी है। जानकारी है कि गोरखा की भारतीय सेना की टीए यूनिट के 26 जवान लापता हैं। इन जवानों में से 7 और एक रेलेवे के मजदूर की मौत की खबर है। फिलहाल करीब 19 लोगों को बचा लिया गया है।
घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री-राहत और बचाव अभियान की निगरानी के लिए मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह भी मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल 19 लोगों को बचा लिया गया है, जिनका नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 45 लोग अब भी लापता हैं। गंभीर रूप से घायलों को निकालने का काम चल रहा है। हालांकि खराब मौसम और ताजा भूस्खलन के कारण बचाव कार्य खासा प्रभावित हो रहा है।
मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में करीब 7 जवानों की मौत हो गई। अभी भी घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और सेना के कई जवानों समेत दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई। उन्होंने बताया कि 7 लोगों के शवों को निकाल लिया गया है और करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।
मणिपुर के लैंडस्लाइड को लेकर प्रधानमंत्री ने भी हालात जाने। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से बात की और एक दुखद भूस्खलन के कारण स्थिति की समीक्षा की। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Spoke to Manipur CM Shri @NBirenSingh Ji and reviewed the situation due to a tragic landslide. Assured all possible support from the Centre. I pray for the safety of all those affected.
My thoughts are with the bereaved families. May the injured recover soon.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2022
मणिपुर के नोनी में लैंडस्लाइड को लेकर1 चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जोरों पर है। एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्यों में शामिल हो गई। 2 अतिरिक्त टीमें टुपुल पहुंच रही हैं।