जापान- 2 मिनट पहले ,छोड़ा ऑफिस तो ,सरकारी कर्मचारी की, कट गई मोटी सैलरी

जापान शहर में एक सरकारी कर्मचारी की नियम के अनुसार वर्क न करने पर उसकी मोटी तनखा काट ली गई.कारण…
1 Min Read 0 139

जापान शहर में एक सरकारी कर्मचारी की नियम के अनुसार वर्क न करने पर उसकी मोटी तनखा काट ली गई.कारण यह था की उस कर्मचारी ने केवल दो मिनट पहले ऑफिस छोड़ा था. मतलब वह टाइम से दो मिनट पहले ही ऑफिस से निकल गई थी.

दुनिया की ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं,जो कर्मचारियों को अपने तरीके से काम करने की सुविधा देती हैं और कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जिसमे अपने वर्कर के साथ सकती और नियमो को तोड़ने वालो के लिए सजा तय की गई है.पर क्या आपने कभी सरकारी कंपनी के विषय में ऐसा कुछ सुने हो जहा पर वर्कर अगर समय के पहले ऑफिस से बाहर निकल जाता है तो उसकी सैलरी काट ली गई हो. आप सोच रहे होंगे की ऐसा कैसे हो सकता है और सरकारी कंपनी में इतने कठोर नियम कहा होते है,लेकिन ऐसा होता है.

दरअसल, जापान से ऐसी ही एक चौकाने वाली खबर सामने आई है,जहा सरकारी कंपनी में एक कर्मचारी नियमों के अनुसार काम न करने पर उसकी तनखा काट दी जाती है. वजह यह थी कि कर्मचारी सिर्फ दो मिनट पहले ऑफिस से निकल गई थी. उसकी गलती उस पर भारी पड़ी जिसके चलते उसकी तीन महीने की सैलरी का 10वां भाग काट लिया गया.

जापान की न्यूज़ रिपोर्टर के अनुसार, 316 बार वर्कर ने 2019 के मई से लेकर जनवरी 2021 के बिच में 2 मिनट पहले ऑफिस छोड़ा.जापान के मीडिया संस्थान द सांकेई न्यूज की जानकारी के अनुसार चीबा प्रांत के फुनाबाशी सिटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन के उन गोवेर्मेंट वर्करो की सैलरी काटी गई है,जो ऑफिस से समय पूरा होने के 2 मिनट पहले ही चले गए.


बता दें कि कई कर्मचारियों ने अपने अटेंडेंस कार्ड में गलत टाइम भी डाला था, ताकि वह जल्दी ऑफिस से निकल सकें. इसके लिए एजुकेशन बोर्ड के लाइफलांग लर्निंग डिपार्टमेंट की 59 वर्षीय असिसटेंट सेक्शन चीफ वर्करो की हेल्प करते थे . इसलिए सजा के तौर पर उसके तीन महीने की तनखा का 10वां भाग काटने का निर्देश दिया गया है.साथ हि एक दूसरी महिला को भी जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया है. इस महिला वर्कर ने शाम को 5.17 बजे की बस लेने के लिए अपने ऑफिस से 5.15 पर बाहर निकल जाती थी. जबकि उसका लॉग-आउट टाइम ही 5.17 था.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *