अक्षय कुमार-फिल्म राम सेतु ,मुहुर्त शॉट के लिए, हुए अयोध्या रवाना

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आने वाले हैं. अयोध्या राम जन्मभूमि से…
1 Min Read 0 130

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आने वाले हैं. अयोध्या राम जन्मभूमि से इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी.नुसरत भरूचा ,जैकलीन फर्नांडीस,अक्षय कुमार, अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं. इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने फोटो पोस्ट कर दी है.सोशल मीडिया पर अक्षय  ने एक फोटो शेयर की है.

फोटो में अक्षय कुमार प्लेन के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं.फोटो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा एक खास फिल्म की खास शुरुआत,अयोध्या के लिए टीम ‘राम सेतु’ मुहुर्त शॉट के लिए अयोध्या रवाना हुई. सफर की इसी तरह हुई शुरुआत. टीम ‘राम सेतु के लिए आप सभी की और से खास दुआओं की जरुरत है.अक्षय कुमार यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.  इसपर फैंस का खूब कमेंट भी कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद का किरदार निभाएंगे.अक्षय के लुक का पोस्टर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसने फैंस का खूब ध्यान खींचा था.

 

राम सेतु फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस,नुसरत भरुचा,अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगी सोशल मीडिया पर राम सेतु से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमे बाकि कलाकारों के साथ मीटिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे.इसके अलावा अक्षय कुमार बच्चन पांडे,बेल बॉटम,सूर्यवंशी में मुख्य भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे.अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *