UAE के किशोर को स्टेन्सिल पोर्ट्रेट के लिए PM ने लिखी -‘दिल को छू लेने वाली’ चिट्ठी

गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी की छह लेयर वाली स्टैंसिल तस्वीर नौवीं कक्षा के छात्र सरन शशिकुमार ने…
1 Min Read 0 152

गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी की छह लेयर वाली स्टैंसिल तस्वीर नौवीं कक्षा के छात्र सरन शशिकुमार ने बनाई सरन ने इस तस्वीर को जनवरी महीने में बनाई थी और जनवरी महीने में दुबई के दौरे पर गए संसदीय मामलों के मंत्री वी मुरलीधरन के दवारा PM मोदी तक पहुंचाई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेंटिंग बनाने वाले यूएई में रह रहे छात्र सरन शशिकुमार की उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी पेंटिंग बनाने के लिए उसे हार्दिक धन्यवाद देने के लिए खुद पत्र लिखा.  रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में नौवीं कक्षा के छात्र सरन शशिकुमार ने गणतंत्र दिवस के शुभ मौके पर उनकी तस्वीर बनाकर दी सरन शशिकुमार का परिवार केरल का रहने वाला है.

पत्र में PM मोदी ने लिखा है, की ‘कला हमारे अंतरतम विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने और हमारी कल्पना को रचनात्मकता से जोड़ने एक प्रभावशील माध्यम है .आपके द्वारा बनाई गई तस्वीर पेंटिंग की प्रति आपकी अटूट लगाव ,मेहनत और समर्पण,है साथ ही साथ राष्ट्र के प्रति आपका प्यार और स्नेह भी देखा गया है.’

‘मुझे यकीन है कि आप अपने कला की और रूचि को आने वाले समय में काफी उचे स्तर तक ले जाएंगे. आप अपनी हर प्रकार की कई और सुंदर चित्र बनाना जारी रखें और साथ ही, एक उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए में आपको शुभ कामना देता हो .’ पीएम मोदी के हस्ताक्षर वाले पत्र की तस्वीर शशिकुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है.

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *