अगर आपको भी कार्टून देखने का शोक है तो आप शिन चैन के बारे में जरूर जानते हि होंगे और शिन-चैन का रोमांच किसी को भी जोर से हसने पर मजबूर कर सकता है और उसका दिन बना सकता है . शिन चैन की हरकते बच्चो को खुभ हसाती है और कई लोगो को शिन-चैन की आवाज़ भी बहुत पसंद है.
लेकिन क्या आप जानते है की शिन-चैन के पीछे किसकी आवाज है ? शिन-चैन की आवाज के पीछे और कोई नहीं बल्कि आकांक्षा शर्मा नाम की लड़की की आवाज है जो एक कलाकार है.वह इंस्टाग्राम पर भी काफी मशहूर हैं. आकांक्षा रोजाना शिन-चैन की आवाज में बॉलीवुड के गाने अलग अलग गाने गाते हुए वीडियो पोस्ट करती हैं. ओ बेर्ददेया से लेकर मान मेरी जान तक, उन्होंने सभी गाने गाए हैं.
यहां तक कि आकांक्षा ने शिन-चैन की आवाज में ऑस्कर विनर सॉन्ग नातू नातू भी गा चुकी हैं. आकांक्षा खुद वॉयस ओवर आर्टिस्ट के अलावा कॉमेडियन और राइटर बताती हैं.
View this post on Instagram