15 अप्रैल को आखरी बार हुई थी पेट्रोल डीजल की कटौती तब पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ था.देश के कई बड़े शहरो में पेट्रोल 90 के पार चल रहा है,मुंबई 96.83 रुपए प्रति लीटर सबसे अधिक महंगा है.और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है
रिटेल फ्यूल के दामों में पिछले 9 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है 24 अप्रैल 2021 यानि शनिवार को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है.आखिरी संशोधन के बाद फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 90.40 रुपए प्रति लीटर और मिला वही डीजल 81.10 से घटकर 80.73 रुपए प्रति लीटर है.
इस साल भी पहले दो महीनों में पेट्रोल-डीजल की दामों में बढ़ोतरी हुई थी.वही पिछले 2 महीने में रिटेल फ्यूल के दामों में स्थिरता बनी हुई है.अकेले फरवरी में कुल 16 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. 15 अप्रैल यानि पिछले गुरुवार को आखिरी कटौती हुई
देश में रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में परिवर्तन होता है हर सुबह 6 बजे नई कीमतें देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. लेकिन हर राज्य का स्थानीय वैट अलग होता है,ऐसे में इनकी कीमते अलग-अलग हो सकती हैं.
देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. हां, हर राज्य का स्थानीय वैट अलग होता है, ऐसे में स्थानीय कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं.
ऐसे में आप रोज का रेट अपडेट अपने फोन पर पा सकते हैं. SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं.इंडियन ऑयल SMS सेवा के अंतर्गत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं.
आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.