Amethi:-सर्दियों में ,लोगों को, खूब भा रहा, अम्मा जी का सोठौरा

  अमेठी. हर जिले की कुछ ना कुछ खासियत होती है. उत्तर प्रदेश के अमेठी में भी अम्मा जी का…
1 Min Read 0 82

 

अमेठी. हर जिले की कुछ ना कुछ खासियत होती है. उत्तर प्रदेश के अमेठी में भी अम्मा जी का सोठौरा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. समूह के जरिए महिलाएं सोठौरा तैयार करती हैं और फिर उसकी बिक्री की जाती है. पिछले साल अगस्त माह में छोटा कारखाना लगाकर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया गया और वर्तमान समय में सोठौरा लोगों की पहली पसंद बना गया है. लोग इसको खूब खरीदत रहे हैं. आगे भी उद्योग को बढ़ाए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. वहीं यह स्वाद के साथ-साथ सर्दियों में शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर है.

दरअसल जगदीशपुर विकासखंड के हारीमऊ गांव में धर्मचंद कौशल ने खाकी बाबा समूह के जरिए ग्रामीण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया. इसी प्रयास में उन्होंने इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर सोठौरा बनाने के लिए एक छोटा कारखाना लगाया और आज कारखाना बेहतर चल रहा है. कारखाने में करीब एक दर्जन महिलाएं काम करती हैं और ये लोग दिन भर की मेहनत के बाद सोठौरा तैयार करती हैं और फिर उसे क्षेत्र में लोगों तक पहुंचाया जाता है.

गौरतलब है कि छोटा कारखाना लगाकर दिनभर में 20 से 22 किलो सोठौरा महिलाएं तैयार करती हैं. सोठौरा के साथ-साथ लोगों के खाने के लिए अम्मा जी का चैबैना भी तैयार किया जाता है. वह भी लोगों की पसंद बना हुआ है.खाकी बाबा समूह के प्रबंधक डीसी कौशल बताते हैं कि खाकी बाबा समूह के जरिए महिलाओं को रोजगार देने के लिए एक छोटा समूह शुरू किया गया और आज अम्मा जी का सोठौरा जिले की पहली पसंद बन चुका है. इसे खाने के बहुत फायदे होते हैं और लोगों को वित्तीय सहायता भी मिल रही है.

स्थानीय निवासी वेद प्रकाश ने कहा कि इस सौठौरे का स्वाद लाजवाब है. सर्दी में सेहत के लिए सोठौरा बहुत फायदेमंद है. यह शरीर को गर्म रखता है और हमें मौसमी बीमारियों से बचाता है. सर्दियों में इसकी खूब ब्रिक्री होती है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *