आलिया-रणबीर ने, अपनी बेटी का नाम किया ,डिस्क्लोज

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बेटी का नाम फैंस को बता ही दिया है। बता दें आलिया-रणबीर…
1 Min Read 0 142

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बेटी का नाम फैंस को बता ही दिया है। बता दें आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा (Raha) रखा है। ये नाम दादी नीतू कपूर ने चुना है। हाल ही में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी नन्ही परी को हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। साथ ही दीवार पर राहा के नाम की जर्सी टंगी है।

संस्कृत में इसका मतलब है गोत्र –
बता दें आलिया भट्ट इस फोटो में कैप्शन लिखा है। ”हमारी बेटी राहा का नाम उनकी दादी ने चुना है, इस नाम का बेहद प्यारा अर्थ है। राहा शुद्ध तौर पर इसका मतलब एक दिव्य पथ है, स्वाहिली में इसका मतलब खुशी है, संस्कृत में इसका मतलब गोत्र है। बांग्ला में इसका मतलब आराम, राहत है। अरबी में इसका अर्थ शांति है, खुशी है, स्वतंत्रता है। हमारी बेटी के नाम का पहला अक्षर हम सब ने महसूस किया है थैंक्यू राहा। हमारी जिंदगी में खुशियां लाने के लिए ऐसा लग रहा है कि हमने जिंदगी जीना जस्ट अभी शुरू किया है”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

बता दें आलिया ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में आलिया भट्ट ब्लैक एंड व्हाइट कलर के टॉप में नजर आ रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है- cosy। वहीं मां बनने के बाद ये आलिया की पहली झलक है। इससे पहले भी आलिया ने एक फोटो शेयर की थी, लेकिन वो ब्लर थीं। उस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा था -its me फोटो में आलिया के ऑरेंज कलर के कप पर व्हाइट कलर से ‘mama’ लिखा नजर आ रहा था। फैंस आलिया की इस फोटो में लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सुंदर माँ, वहीं एक ने लिखा कृपया अपने पति और बच्ची के साथ एक तस्वीर पोस्ट किजिए। एक ने लिखा मुझे आशा है कि आप अपने बच्ची और पति की तस्वीरें पोस्ट करना याद रखेंगी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *