ये है दुनिया की, सबसे महंगी सब्जी, कीमत कर देगी हैरान ,जानिए

  दुनिया की सबसे महंगी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है जो आम सब्जी नहीं है। सब्जी मंडी या और…
1 Min Read 0 147

 

दुनिया की सबसे महंगी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है जो आम सब्जी नहीं है। सब्जी मंडी या और दूसरी सब्जियों की तरह अन्य बाजार में शायद ही यह मिले। इस सब्जी को आप ऑर्डर देकर मंगा सकते हैं। बाजार में हॉप शूट्स सब्जी की कीमत 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक है। हॉप शूट्स की एक किलो दाम में आम आदमी एक सोने का हार खरीद सकता है। उत्तरी अमेरिका में मिलने वाले हॉप शूट्स हरे और शंकु के आकार के फूल होते हैं। बीयर बनाने में इस सब्जी का इस्तेमाल किया जाता है।

हॉप शूट्स एक फूल होता है जिसे आप हॉप कोन्स कहते हैं। इसके फूल का बीयर बनाने में इस्तेमाल होता है जबकि इसकी टहनियों का खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। महंगी सब्जी होने की वजह से इसको खान आम आदमी के बस की बात नहीं है। इस सब्जी का इस्तेमाल तपेदिक के इलाज में भी किया जाता है। इसका डंठल तपेदिक के इलाज में काफी प्रभावी माना जाता है। दवाइयां बनाने में हॉप शूट्स का इस्तेमाल भी किया जाता है। हॉप्स को एक नियमित तापमान और छंटाई की आवश्कता पड़ती है।

कई सालों से बाजार में यह सब्जी इसी कीमत पर बिक रही है। दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की कीमत अलग-अलग होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसकी कीमत इसके क्वालिटी पर तय की जाती है। बेहद दुर्लभ सब्जी हॉप शूट्स का इस्तेमाल अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग रूप में किया जाता है। इस सब्जी में कई चमत्कारी पाए जाते हैं। सिर्फ इसके सेवन से ही कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। हॉप में कई एंटीबॉयटिक तत्व मिलते हैं। इसकी वजहे से जड़ी-बुटी के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस सब्जी का इस्तेमाल कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं को बनाने में किया जाता है।

हॉप शूट्स को कच्चा भी खाया जाता है, लेकिन यह बहुत कड़वा होता है। इसकी टहनियों को सलाद के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका फूल भी बेहद कड़वा होता है। इसका अचार बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अचार खान में बेहद स्वादिष्ट होता है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *