पुराना अखबार,गार्डनिंग के लिए ,बड़े काम की चीज , जानें

  हम सभी के घरों में कई ऐसी खराब और वेस्ट चीजें मौजूद होती हैं, जिनका इस्तेमाल आप घरों में…
1 Min Read 0 140

 

हम सभी के घरों में कई ऐसी खराब और वेस्ट चीजें मौजूद होती हैं, जिनका इस्तेमाल आप घरों में बहुत क्रिएटिव और शानदार तरीके से कर सकते हैं. बहुत सी वेस्ट चीजें में ऐसे ही होते हैं, पुराने और खराब न्यूज़पेपर. घरों में हर महीने पुराने और वेस्ट अखबारों के ढेर लग जाते हैं, जिन्हें या तो रद्दी में फेंकना पड़ता है या वे खुद ही रखे-रखे ही खराब हो जाते हैं.

अगर आप भी घर में पड़े पुराने अखबारों का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ शानदार और क्रिएटिव आइडियाज जिन्हें फॉलो कर आप अपने गार्डन में अखबारों का बेहतरीन इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं, तो यह टिप्स आपके बहुत काम आने वाली हैं. आइए जानते हैं…

अखबार को कम्पोस्ट के रूप में इस्तेमाल करें-ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन पुराने और खराब अखबारों का इस्तेमाल कम्पोस्ट के रूप में किया जा सकता है. आप अखबारों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर किसी भी कम्पोस्ट में डाल सकते हैं. इस तरह अखबारों का इस्तेमाल करने से खाद बेहतर बनता है और उसमें आने वाली बदबू भी कम हो जाती है.

पौधों से एक्स्ट्रा पानी को सोखने में सहायक -अक्सर जरूरत से ज्यादा पानी डालने पर पौधे खराब हो जाते हैं या गल जाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अगर गलती से पौधों में ओवरवाटरिंग हो गई है तो आप कुछ पुराने न्यूज़पेपर लेकर उन्हें पौधों में डाल सकते हैं ऐसा करने से सारा एक्स्ट्रा पानी न्यूज़पेपर में जमा हो जाएगा और उसे पौधों से निकालना आसान होगा.

पौधों को ठंड से बचाने के लिए-कई बार ठंड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे पौधे प्रभावित होने लगते हैं. ऐसे में पौधों को ठंड और धुंध से बचाने के लिए आप अखबार का बेहतरीन इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अखबारों को पौधे के चारों तरफ लपेटकर उन्हें छाया प्रदान कर सकते हैं.

पक्षियों से बचा सकते हैं -कई बार गार्डन या छत पर कोई पौधा लगाने के लिए बीजों को बोते हैं, उन्हें पक्षी आकर उन्हें खराब कर सकते हैं. ऐसे में बीजों को पक्षियों से बचाने के लिए आप बीजों को बोने के बाद ऊपर अखबार बिछा सकते हैं, इससे बीज खराब नही होते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *