प्रेग्नेंसी ग्लो से ,चमकती दिखी ,आलिया भट्ट

  आलिया भट्ट के घर पर आज गोद भराई की रस्म आदा की जा रही है. बेबी शॉवर में हिस्सा…
1 Min Read 0 133

 

आलिया भट्ट के घर पर आज गोद भराई की रस्म आदा की जा रही है. बेबी शॉवर में हिस्सा लेने के लिए सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया हैय रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर आलिया के घर वास्तु पहुंच गईं हैं. रिद्धिमा कपूर साहनी, दादी नीला देवी और आलिया की बहन शाहीन भट्ट ट्रेडिशनल लुक में आलिया के घर पहुंची हैं. आलिया भट्ट इन दिनों, अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सतर्क हैं. हाल ही में एक हिट फिल्म देने के बाद आलिया अब फिल्म की सफलता और मां बनने के जश्न में डूबीं हैं. आलिया मां बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

आलिया ने बुधवार को बेबी शॉवर रखा है. बेबी शॉवर के दौरान आलिया के घर सितारों का जमावड़ा दिख रहा है. आलिया भी प्रेग्नेंसी के ग्लो के साथ खूबसूरत लग रही हैं. बेबी शॉवर में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर पहुंची हैं.

आलिया ने बचपन के दोस्तों को किया था इन्वाइट-इससे पहले गोद भराई की इस रस्म के लिए गेस्ट की सूची भी सामने आई थी. जिसमें बताया गया था कि आलिया ने शाहीन भट्ट, रणबीर की बहनें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन सिंह, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी समेत अपने कुछ बचपन के दोस्तों को इनवाइट किया था. अब सितारों की महफिल सजना शुरू हो चुकी है. जल्द ही इसकी नई फोटोज भी सामने आ सकती हैं.

साल 2022 आलिया के लिए रहा अहम- बता दें कि साल 2022 आलिया भट्ट के लिए काफी अहम रहा. इसी साल अप्रैल में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी की थी. साथ ही इस साल आलिया ने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी दी है. आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाल किया. इसके साथ ही आलिया इस साल प्रेग्नेंट भी हो गईं. संभवतः आलिया इसी साल मां भी बन सकती हैं.”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *