Health Update- कांग्रेस अध्यक्ष को, श्वास नली में संक्रमण, कोरोना के बाद ,नाक से ,आया था खून

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी श्वास नली में गंभीर संक्रमण से जूझ रही हैं। कोविड के बाद पिछले दिनों उनकी नाक…
1 Min Read 0 844

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी श्वास नली में गंभीर संक्रमण से जूझ रही हैं। कोविड के बाद पिछले दिनों उनकी नाक में खून आया था। सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 2 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अहम जानकारियां साझा कीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि सोनिया गांधी अभी भी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।कांग्रेस अध्यक्ष की निचली श्वास नली में ‘फंगल संक्रमण’ का पता चला है। उनके श्वास नली में संक्रमण और कोविड-19 के बाद की जटिलताओं का उपचार जारी है।उनको कुछ और भी दिक्कतें हैं।
वह चिकित्सकों की सघन निगरानी में हैं।

ईडी ने 23 जून को किया है तलब- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष को नए सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले उन्हें 8 जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नई तारीख देने का आग्रह किया था।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *