गौरी ने 12 हजार फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर, राष्ट्रगान गाया

गौरी ने अपनी टीम के साथ माइनस 20 डिग्री तापमान में केदार कांठा पर्वत की चढ़ाई की. परिवार की आर्थिक…
1 Min Read 0 135

गौरी ने अपनी टीम के साथ माइनस 20 डिग्री तापमान में केदार कांठा पर्वत की चढ़ाई की. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद वह पिछले 2 सालों से पर्वतारोहण की तैयारी में जुटी थी.

मध्य प्रदेश में पन्ना जिले की बेटी ने माइनस 20 डिग्री की ठंड में तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित किया. सामान्य परिवार की गौरी अरजरिया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने उत्तराखंड के केदार कांठा पहाड़ पर खड़े होकर हाड़ कंपाने वाली ठंड में राष्ट्रगान भी गाया.

गौरी की टीम ने हासिल किया पहला स्थान

गौरी अरजरिया पन्ना जिले में सिमरिया कस्बे के सामान्य आर्थिक वर्ग वाले परिवार से आती है. उन्होंने इंटरनेशनल एडवेंचर फाउंडेशन ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर यह मुकाम हासिल किया. उत्तरकाशी स्थित केदार कांठा पहाड़ पर उनके साथ उत्तरप्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ राज्य के सदस्य भी शामिल थे. इन लोगों ने सुबह पांच बजे 12,500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर प्रथम स्थान हासिल किया.

source-zeenews.india.com

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *