यूक्रेन के राष्ट्रपति वोडोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को यूक्रेनी सैनिकों के साथ साथ पेट्रन नाम के एक कुत्ते को भी सम्मानित किया. यूक्रेनी भाषा में पेट्रन का मतलब बारूद होता है. पेट्रन के कारण सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों की जान बची है. यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर चेर्निहाइव में रूसी माइन और बमों को सूंघ कर पेट्रन ने पता लगाया है. पेट्रन देश की स्टेट इमरजेंसी सर्विस के लिए काम करता है.
जेलेंस्की ने पेट्रन को सम्मानित करते हुए कहा कि इस अब तक 200 से ज्यादा विस्फोटक मिल चुके हैं. बमों को खोजना उसे उसके मालिक सिविल प्रोटेक्शन सर्विस में काम करने वाले माईखाइलो इलिव ने सिखाया था.
विशेषज्ञों का कहना है कि बम और गोलियों से ही नहीं, युद्ध को सूचनाओं से भी लड़ा जाता है. कई वीडियो में पेट्रन वर्दी पहने हुए दिखेगा, जिसे दुनिया भर में लाखों लोगों ने देखा है. ऐसा इसलिए, ताकि लोगों का ध्यान लगातार युद्ध की ओर रहे.यूक्रेन में लोग पेट्रन को बेहद पसंद कर रहे हैं. जेलेंस्की ने राजधानी कीव में उसे सम्मानित करते हुए कहा कि ये बच्चों को प्रिय है और वह लगातार उने माइन से बचा कर निकाल रहा है.रूसी माइन के खतरों के बारे में चेर्निहाइव और अन्य क्षेत्रों में अधिकारी लोगों में सूचना बढ़ा रहे हैं. सैनिक सम्मान पाने के साथ ही पेट्रन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से भी मिला. जस्टिन ट्रूडो यूक्रेन में एक अघोषित यात्रा पर आए थे.