बर्थडे – भारतीय क्रिकेटर्स के, जीवन पर, आधारित हैं ,ये फिल्में

जब भी जहां भी क्रिकेट का जिक्र होता है, वहां सचिन तेंदुलकर का नाम शान से लिया जाता है। क्रिकेट…
1 Min Read 0 145
जब भी जहां भी क्रिकेट का जिक्र होता है, वहां सचिन तेंदुलकर का नाम शान से लिया जाता है। क्रिकेट खेल को इतना लोकप्रिय बनाने में सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा हाथ है, ऐसा कहें तो गलत नहीं होगा। यहां क्रिकेट ना सिर्फ लोगों को शौक बल्कि कई लोगों का सपना तो कई का प्यार भी होता है। क्रिकेट के इन्हीं दीवानों में से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर।
अपने लंबे क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाने और कई मुकाम हासिल करने वाले इस महान खिलाड़ी का आज जन्मदिन हैं। 24 अप्रैल, 1973 को सचिन तेंदुलकर का जन्म मुंबई के एक राजापुर सारस्वत ब्राह्मण परिवार में हुआ था. सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर, मराठी भाषा के एक प्रतिष्ठित उपन्यासकार और संगीतकार सचिन देव बर्मन के बहुत बड़े प्रशंसक थे, इसीलिए उन्होंने सचिन को उनका नाम दिया था.
सचिन तेंदुलकर बचपन से ही क्रिकेट की दीवानगी को देखते हुए उनके बड़े भाई अजित तेंदुलकर ने उनका दाखिला क्रिकेट अकादमी में करवाया। उनके कोच रमाकांत आचरेकर जो उस समय के क्रिकेट के प्रसिद्ध कोच हुआ करते थे, उन्होंने सचिन की क्रिकेट के प्रति दीवानगी को पहचान लिया और उन्हें बेहतरीन ट्रेनिंग देना शुरू किया।
सचिन ने एक साक्षात्कार में अपने बचपन की घटना का वर्णन करते हुए कहा था कि “जब बचपन में वे क्रिकेट का अभ्यास करते थे, तब उनके कोच स्टम्प पर एक रूपये का सिक्का रखा करते थे और बाकि खिलाडियों से कहा करते थे कि “जो भी गेंदबाज सचिन को आउट करेगा वह ये सिक्का ले जायेगा, अगर कोई खिलाडी सचिन को आउट नहीं कर पाता है तो वो सिक्का सचिन का होगा।” सचिन ने कहा कि उनके पास ऐसे कुल 13 सिक्के हैं जो उनके जीवन की अमूल्य सम्पति है।
क्रिकेटर विनोद काम्बली के साथ मिलकर सचिन 15 वर्ष की आयु में हारेस शील्ड मुकाबले में 664 रन की पारी की, जिसमें अपनी प्रतिभा के दम पर 320 रनों की पारी खेली। इस पारी से सचिन को बेहद लोकप्रियता मिली। इसी की बदौलत सचिन को मात्र 16 साल की कम आयु में भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का अवसर मिला।
सचिन ने वन-डे क्रिकेट से 23 दिसंबर 2012 को सन्यास ले लिया और 16 नवंबर 2013 को टेस्ट मैच में अंतिम पारी 74 रनों की खेली। सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाये और 51 शतक और 68 अर्द्धशतक उनके नाम दर्ज है।
सफलता की उंचाईयों को छूने के बाद भी सचिन जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। सचिन अपनालय नाम का एक संगठन चलाते हैं, जिसमें 200 से भी अधिक बच्चों का पालन-पोषण होता है।
क्रिकेटर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं भारतीय क्रिकेटर्स पर बनी फिल्मों के बारे में-
सचिन अ बिलियन ड्रीम- पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर इस लिस्ट की शुरुआत मास्टर ब्लास्टर पर बनी डॉक्यूमेंट्री के साथ करते हैं। साल 2017 में आई   ‘सचिन अ बिलियन ड्रीम’ के जरिए सचिन ने 42 साल की उम्र में फिल्म डेब्यू किया था। इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने किया था। वहीं, रवि भगचंदका ने कार्निवाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया। सचिन के जीवन पर बनी इस फिल्म ने उनके जीवन के कई अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने लाया। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं।
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘- भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल कहे जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर भी फिल्म बन चुकी है। नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में धोनी के किरदार में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। फिल्म में धोनी के जीवन और उसके संघर्ष से जुड़े कई राज लोगों के सामने पेश किए गए थे। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
अजहर- टोनी डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अजहर’ भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित थी। साल 2016 में आई फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया था। फिल्म में अजहरुद्दीन का किरदार बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने निभाया था। इस फिल्म में अजहर पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगने से लेकर उनकी शादी तक सभी पहलुओं को बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देख सकते हैं।”
कौन प्रवीण तांबे-इसी साल रिलीज हुई फिल्म कौन प्रवीण तांबे भारतीय क्रिकेटर प्रवीण तांबे पर बनी फिल्म है। जयप्रदा देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े ने क्रिकेटर प्रवीण तांबे की भूमिका निभाई थी। 41 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने वाले फिल्म में प्रवीण तांबे पर आधारित इस फिल्म में उनका संघर्ष और फिर उनकी निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है।”
83 –  फिल्म कपिल देव की बायोपिक थी। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में कपिल देव का रोल किया था। बीते साल रिलीज हुई यह फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म में भारतीय टीम की ऐतिहासिक विजय का फिल्माया गया है। इसके साथ फिल्म में कपिल देव की खेली गई 175 रनों की अनदेखी पारी को भी दिखाया गया, जिसे उस दौर में मीडिया की हड़ताल होने की वजह से आज तक कोई नहीं देख सका था। अगर आप भी देश के उस ऐतिहासिक पल को देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
शाबाश मिठू- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म शाबाश मिठू जल्द ही रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में बॉलावुड अभिनेत्री तापसी पन्नू मिताली राज की भूमिका में नजर आएगी। शाबाश मिठू का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने वायकॉम 18 स्टूडियो के तहत किया है। इसमें मिताली के जीवन, उतार-चढ़ाव, असफलताओं और उत्साह के क्षणों को दर्शाया गया है।”
चकदा एक्सप्रेस-लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही क्रिकेट बायोपिक में नजर आएंगी।  भारतीय महिला क्रिकेट पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित फिल्म चकदा एक्सप्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *