कृष्णगुरू एकनाम, अखंड कीर्तन में ,शामिल हुए ,पीएम मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के बारपेट में कृष्णगुरू एकनाथ अखंड कीर्तन में भाग लिया। कृष्णगुरू सेवाश्रम…
1 Min Read 0 144

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के बारपेट में कृष्णगुरू एकनाथ अखंड कीर्तन में भाग लिया। कृष्णगुरू सेवाश्रम में आयोजित होने वाले इस कीर्तन में प्रधानमंत्री वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। उन्होंने कहा, कृष्णगुरु एक नाम अखंड कीर्तन का आयोजन पिछले एक महीने से चल रहा है। मुझे खुशी है कि ज्ञान, सेवा और मानवता की जिस प्राचीन भारतीय परंपरा को कृष्ण गुरु जी ने आगे बढ़ाया वो आज भी निरंतर गतिमान है।

प्रधानमंत्री ने कहा, कृष्णगुरु जी ने विश्व शांति के लिए हर 12 वर्ष में एक मास के अखंड नामजप और कीर्तन का अनुष्ठान शुरू किया था। हमारे देश में तो 12 वर्ष की अवधि पर इस तरह के आयोजनों की प्राचीन परंपरा रही है और इन आयोजनों का मुख्य भाव रहा है।

देश में जो जितना पीछे, वह पहली प्राथमिकता- पीएम मोदी ने कहा, आज विकास की दौड़ में जो जितना पीछे है, देश के लिए वो उतनी ही पहली प्राथमिकता है। यानि जो वंचित है, उसे देश आज वरीयता दे रहा है। आज देश असम और नॉर्थ ईस्ट के विकास को वरीयता दे रहा है। इस बार के बजट में भी देश के इन प्रयासों और हमारे भविष्य की मजबूत झलक दिखाई दी है। पूर्वोत्तर की इकॉनमी और प्रगति में पर्यटन की एक बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, इस बार के बजट में पर्यटन से जुड़े अवसरों को बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। देश में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को विशेष अभियान चलाकर विकसित किया जाएगा।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *