रिलेशनशिप के, बाद पहला है, वेलेंटाइन डे

  वेलेंटाइन डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है. वहीं इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या…
1 Min Read 0 76

 

वेलेंटाइन डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है. वहीं इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. खासकर पहले वेलेंटाइन डे (Valentine day) को ज्यादातर लोग काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करते हैं. गर्लफ्रेंड को कुछ शानदार तोहफे देकर आप इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं.

इंस्टैंट कैमरा होगा बेस्ट: ज्यादातर लड़कियां सेल्फी और फोटो शूट की शौकीन होती हैं. ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड को भी पिक्चर लेने का काफी शौक है तो वेलेंटाइन डे पर आप उन्हें इंस्टेंट कैमरा दे सकते हैं. यकीन मानिए ये उनके लिए अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट साबित होगा.

घड़ी गिफ्ट करें: घड़ी पहनना लड़कियों के फैशन का अहम हिस्सा होता है. ऐसे में फर्स्ट वेलेंटाइन डे पर आप गर्लफ्रेंड को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं. इससे उन्हें आपका तोहफा बेहद पसंद आएगा और स्मार्टवॉच देखते ही वो खुशी से झूम उठेंगी.

प्रिंटेड कुशन दें: वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए गर्लफ्रेंड को प्रिंटेड कुशन देना भी बेस्ट ऑप्शन होता है. ऐसे में आप कुशन पर गर्लफ्रेंड का नाम और फोटो प्रिंट करवा सकते हैं. वहीं गर्लफ्रेंड भी इस प्यारे से गिफ्ट को हमेशा सहेज कर रख सकती हैं.

फेवरेट फोन कवर खरीदें: कुछ लड़कियों को मोबाइल के फंकी फोन कवर बेहद पसंद आते हैं. ऐसे में अगर आपका बजट कम है तो वेलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए आप कोई अच्छा सा फोन कवर खरीद सकते हैं. वहीं कलफुल और क्रिस्टल फोन कवर गिफ्ट करके आप गर्लफ्रेंड को चुटकियों में खुश कर सकते हैं.

वजन नापने की मशीन दें: स्लिम एंड ट्रिम फिगर पाना अमूमन सभी लड़कियों की ख्वाहिश होती है. ऐसे में वेलेंटाइन डे पर आप गर्लफ्रेंड को बॉडी वेट मशीन भी गिफ्ट कर सकते हैं. खासकर डिजिटल बॉडी वेट मशीन तोहफे में देकर आप उन्हें फिट और हेल्दी रहने में मदद कर सकते हैं.

फिटनैस बैंड तोहफे में दें: अगर आपकी गर्लफ्रेंड फिटनेस लवर है तो वेलेंटाइन डे पर आप उन्हें फिटनेस बैंड भी गिफ्ट कर सकते हैं. फिटनेस बैंड मार्केट में 1500 तक आसानी से मिल जाते हैं. वहीं ऑनलाइन ऑर्डर करके भी आप फिटनेस बैंड मंगवा सकते हैं.

हॉबी बेस्ड गिफ्ट दें: वेलेंटाइन डे पर आप गर्लफ्रेंड को उनकी पसंदीदा हॉबी के अनुसार भी गिफ्ट दे सकते हैं. ऐसे में आप गर्लफ्रेंड को कुकिंग और मेकअप एसेसरीज देने से लेकर वेकेशन ट्रिप के टिकट्स भी तोहफे में दे सकते हैं.

पर्सनल तोहफा दें: गर्लफ्रेंड को पर्सनल गिफ्ट देकर भी आप वेलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं. ऐसे में आप गर्लफ्रेंड को फोटो फ्रेम, ग्रीटिंग कार्ड्स, फेवरेट कोटेशन और प्यारा सा मैसेज लिखकर भी उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *