क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी,शादी लिए, सजा फार्म हाउस

  बॉलीवुड के ‘अन्ना’ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में…
1 Min Read 0 134

 

बॉलीवुड के ‘अन्ना’ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों की मानें तो अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी कर सकते हैं और दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। आज अथिया शेट्टी की मेहंदी की रस्म है जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खंडाला स्थित सुनील शेट्टी का फार्म हाउस सजा हुआ दिख रहा है।वीडियो में पूरा फॉर्म हाउस लाइटों से जगमगा रहा है। भले ही अब तक शादी की खबरों पर शेट्टी परिवार ने चुप्पी साध रखी है लेकिन इन तस्वीरों और वीडियोज के सामने आने के बाद ऐसा लगने लगा है कि सच में दोनों कल यानी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अथिया शेट्टी के बारे में बात करें को उन्होंने स्कूलिंग मुंबई से की थी और इसके बाद अपने एक्टर बनने का सपने को पूरा करने के लिए न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई की। Athiya Shetty ने बॉलीवुड में निखिल आडवाणी की फिल्म ‘हीरो’ से सूरज पंचोली के साथ डेब्यू किया था।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *