दुनिया के उन 20 शहरों की सूची आ गई है, जहां सबसे अधिक धनवान लोग बसते हैं. Henley Global सिटीजन रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में टॉप 20 की लिस्ट में सबसे ज्यादा शहर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (USA) के हैं.. इस लिस्ट में स्विस कैन्टोन्स ने भी 2 स्थान अपने नाम किए हैं. एशिया-पेसिफिक क्षेत्र के 8 शहरों के नाम भी अमीर शहरों की सूची में दर्ज हैं.बिग ऐपल शहर करोड़पतियों की संख्या में सबसे टॉप पर है. यहां 3,45,600 करोड़पति बसते हैं, जिनमें 737 सेंटी-मिलियनेयर्स (100 मिलियन डॉलर या अधिक की संपत्ति वाले) और 59 अरबपति (Billionaires) शामिल हैं. न्यूयॉर्क का छोटा नाम बिग ऐपल (Big Apple) है. न्यूयॉर्क अमेरिका का फाइनेंशियल सेंटर है और कई तरीको से दुनिया का सबसे धनी शहर है.
यहां दुनिया के सबसे बड़े 2 शेयर बाजारों के स्टॉक एक्सचेंज (डॉव जोन्स और NASDAQ) भी हैं. आपको यह जानकार हैरानी होगी कि इस शहर में रहने वाले लोगों की कुल अनुमानित संपत्ति 3 ट्रिलियन डॉलर है. यह आंकड़ा कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं से भी काफी बड़ा है.यहां, इस बात का विशेष तौर पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि न्यूयॉर्क शहर के ठीक बाहर कई समृद्ध कम्यूटर कस्बों में बड़ी मात्रा में वेल्थी लोग रहते हैं. इनमें ग्रीनविच, ग्रेट नेक, सैंड्स पॉइंट और ओल्ड वेस्टबरी इत्यादी शामिल हैं. यदि इन शहरों को न्यूयॉर्क के आंकड़ों में शामिल कर लिया जाए, तो इस शहर में अरबपतियों की संख्या 120 से अधिक हो जाएगी.
2. टोक्यो (Tokyo)
टोक्यो में 3,04,900 करोड़पति हैं, जिनमें 263 सेंटी-मिलियनेयर और 12 अरबपति शामिल हैं. टॉप 20 की सूची में अधिकांश अन्य शहरों की तुलना में टोक्यो अपेक्षाकृत कम अरबपति आबादी दर्शाती है कि टोक्यो में धन अपेक्षाकृत समान रूप से वितरित है. यहां मध्य वर्ग और निचले स्तर के करोड़पति शहर के अधिकांश धन को नियंत्रित करते हैं. टोक्यो में प्रमुख कंपनियों में होंडा, हिताची, मित्सुबिशी, सॉफ्टबैंक और सोनी स्थित हैं.
3. सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र (San Francisco Bay area)
सैन फ्रांसिस्को शहर और सिलिकॉन वैली दोनों को शामिल करते हुए यह 2,76,400 करोड़पतियों का घर है. इनमें 623 सेंटी-मिलियनेयर और 62 अरबपति शामिल हैं. बड़ी संख्या में यहां टेक अरबपति रहते हैं. सिलिकॉन वैली में एथर्टन और लॉस अल्टोस हिल्स जैसे समृद्ध शहर शामिल हैं. यह क्षेत्र पिछले एक दशक में करोड़पति हब की सूची में लगातार आगे बढ़ रहा है और समझा जा रहा है कि 2040 तक यह टॉप पर होगा.
4. लंदन (London)
कई वर्षों से दुनिया का सबसे धनी शहरों में शामिल लंदन अब भी नंबर 4 पर बना हुआ है. यहां 2,72,400 करोड़पति हैं. 406 सेंटी-मिलियनेयर (करोड़पति) और 38 अरबपति शामिल हैं. लंदन के हाइड पार्क और रीजेंट्स पार्क जैसे पार्कों और हैम्पस्टेड हीथ जैसे हरे-भरे स्थानों को देखने वाले घर और अपार्टमेंट विशेष रूप से समृद्ध हैं. यहां उल्लेखनीय यह है कि पिछले एक दशक में यहां से कई करोड़पति छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए हैं.
5. सिंगापुर (Singapore) – 2,49,800 करोड़पतियों का घर है ये शहर, जिनमें 336 सेंटी-मिलियनेयर और 26 अरबपति शामिल हैं.
6. लॉस एंजिल्स (Los Angeles) – दुनिया के इंटरटेनमेंट हब इस शहर में 1,92,400 लोग मिलियनेयर, 393 सेंटी-मिलियनेयर और 34 बिलियनेयर हैं.
7. शिकागो (Chicago) – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में सबसे बड़ी इनलैंड सिटी 1,60,100 करोड़पतियों का घर है. इनमें 340 सेंटी-मिलियनेयर और 28 अरबपति शामिल हैं.
#8. ह्यूस्टन (Houston) – शहर में 1,32,600 करोड़पति हैं, जिनमें 314 सेंटी-मिलियनेयर और 25 अरबपति हैं. यह अमेरिका के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है.
9. बीजिंग (Beijing) – चीन की राजधानी बीजिंग में 1,31,500 निवासी करोड़पति हैं, जिनमें 363 सेंटी-मिलियनेयर और 44 अरबपति हैं. देखने वाली बात ये है कि यहां के अरबपतियों की संख्या केवल 2 शहरों न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र से कम है. केवल अरबपतियों की बता करें तो यह शहर नंबर 3 पर होगा.
10. शंघाई (Shanghai) – चीन का फाइनेंशियल सेंटर इस शहर में 1,30,100 करोड़पति हैं, जिनमें 350 सेंटी-मिलियनेयर और 42 अरबपति शामिल हैं. मार्केट कैप में डॉव जोन्स और NASDAQ के बाद शंघाई स्टॉक एक्सचेंज दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है.
11. सिडनी (Sydney) – ऑस्ट्रेलिया का यह शहर 1,29,500 करोड़पतियों का घर है, जिनमें 188 सेंटी-मिलियनेयर और 16 अरबपति शामिल हैं.
12. हांगकांग (SAR चीन) – 280 सेंटी-मिलियनेयर और 28 अरबपतियों के साथ यह शहर अब 1,25,100 करोड़पतियों का घर है.
13. फ्रैंकफर्ट (Frankfurt) – यह शहर 1,17,400 करोड़पतियों का घर है, जिसमें 161 सेंटी-मिलियनेयर और 14 अरबपति शामिल हैं.
14. टोरंटो (Toronto) – यहां के 1,16,100 निवासी करोड़पति हैं, जिनमें 187 सेंटी-मिलियनेयर और 17 अरबपति हैं.
15. ज्यूरिख (Zurich) – ज्यूरिख का कैंटन 1,05,100 करोड़पतियों का घर है. इसमें 258 सेंटी-मिलियनेयर और 12 अरबपति शामिल हैं.
16. सियोल (Seoul) – दक्षिण कोरिया की समृद्धि के केंद्र इस शहर में 1,02,100 निवासी करोड़पति हैं, जिनमें 241 सेंटी-मिलियनेयर और 25 अरबपति शामिल हैं.
17. मेलबर्न (Melbourne) – ऑस्ट्रेलिया में रहने योग्य सबसे बेहतरीन शहर मेलबर्न 97,300 करोड़पतियों का घर है, जिसमें 149 सेंटी-मिलियनेयर और 12 अरबपति हैं.
18. डलास एंड फोर्ट वर्थ (Dallas & Fort Worth) – डलास एंड फोर्थ वर्थ मेट्रोप्लेक्स में 92,300 करोड़पति हैं, जिनमें 211 सेंटी-मिलियनेयर और 18 अरबपति शामिल हैं.
19. जिनेवा (Geneva) – जिनेवा के कैंटन में 90,300 करोड़पति, 345 सेंटी-मिलियनेयर और 16 अरबपति हैं. जिनेवा स्विट्जरलैंड के फ्रेंच-भाषी हिस्से रोमैंडी में है, और निजी बैंकों, धन प्रबंधकों, और निजी पारिवारिक कार्यालयों के साथ-साथ लक्ज़री वॉचमेकर्स के प्रभुत्व वाली अर्थव्यवस्था के साथ कूटनीति और बैंकिंग का केंद्र है.
20. पेरिस (Paris) – पेरिस में 88,600 करोड़पति रहते हैं, जिसमें 121 सेंटी-मिलियनेयर और 15 अरबपति शामिल हैं.