राहुल गांधी ,महावीर तपोभूमि, से पहले किये,महाकाल दर्शन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से शुरू हुए आज 83 दिन पूरे हो गए। मध्य प्रदेश में…
1 Min Read 0 95

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से शुरू हुए आज 83 दिन पूरे हो गए। मध्य प्रदेश में यात्रा का आज 7वां दिन है। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उज्जैन में करीब 200 पंडित-बटुक ने राहुल गांधी के पहुंचते ही स्वास्ति वाचन और मंत्र उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही उनकी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना भी हुई।

बाबा महाकाल के दर्शन करने से पहले राहुल गांधी दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र माहवीर तपोभूमि पहुंचे थे। यहां भी उनका जोरदार स्वागत किया गया।उज्जैन पहुंचे राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों और छात्रों के साथ डांस किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी जमकर झूमे।

इसके बाद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”बीजपी के लोग भगवान के सामने हाथ जोड़ते हैं और जो इस देश में तपस्या करता है उसे खत्म करते हैं। मतलब भगवान का अपमान करते हैं।’

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *