स्टूडेंट्स यानी विद्यार्थी हमारा भविष्य हैं. स्टूडेंट्स वो युवा पीढ़ी है, जो आगे चलकर देश और दुनिया का नेतृत्व करेगी. इनके ज्ञान पर हर देश का विकास निर्भर करता है. हर साल 17 नवंबर को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन दुनिया भर के स्टूडेंट विभिन्न तरीकों और पूरे उत्साह से इसे मनाते हैं. क्या आप जानते हैं कि इस दिन को याद करने की पूरी कहानी? आइए जानते हैं क्या है इससे मनाने के पीछे की कहानी और इसके बारे में कौन सी अन्य बातों के बारे में आपको पता होना चाहिए.
क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डे?-इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डे दुनिया भर के स्टूडेंट्स के बीच बहुसंस्कृतिवाद, विविधता और सपोर्ट का उत्सव है. इस दिन की हिस्ट्री चेकोस्लोवाकिया देश की राजधानी प्राग से जुड़ी हुई है. 1939 में चेकोस्लोवाकिया के कुछ हिस्सों पर नाजियों का राज था. उस समय प्राग के स्टूडेंट्स और वहां के अध्यापकों ने नाजियों के खिलाफ एक प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान नाजियों द्वारा चलाई गोलियों में एक स्टूडेंट की मृत्यु हो गयी. इसके बाद भी यह प्रदर्शन जारी रहा. 17 नवंबर, 1939 के दिन नाजी सैनिकों ने लगभग बारह सौ स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया था. जिनमें से नौ छात्रों को फांसी दे दी गयी थी. इसके बाद वहां के सभी शिक्षण संस्थानों को भी बंद कर दिया था. उन छात्रों की बहादुरी को याद रखने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है.इस दिन के बारे में यह बेहद महत्वपूर्ण है कि यह घटना 17 नवंबर, 1939 को हुई थी लेकिन इसके दो साल बाद लंदन में हुई इंटरनेशनल कांफ्रेंस में इस दिन यानी 17 नवंबर को इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था.
जानें इस खास दिन का महत्व-इस दिन पूरी दुनिया के छात्रों द्वारा खास कार्यक्रमों और एक्टिविटीज को किया जाता है. इस दिन स्टूडेंट्स के अधिकारों को लेकर भी बात की जाती है और उन्हें जागरूक किया जाता है. यही नहीं, यह दिन सभी छात्रों के लिए शिक्षा आसानी से उपलब्ध हो, इस बात को भी सुनिश्चित करने के लिए भी मनाया जाता है.
अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस की शुभकामनाएं-आपके पास अनंत क्षमता है, भले ही आपको इसका एहसास न हो.अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं.