पीएम मोदी ने ,पंडित दीन दयाल उपाध्याय को, किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के विचारक दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका…
1 Min Read 0 138

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के विचारक दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका ‘अंत्योदय’ पर जोर देना और गरीबों की सेवा करना उन्हें प्रेरणा देता रहता है। 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के “नगला चन्द्रभान” ग्राम में जन्मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरएसएस के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। साथ ही ये भाजपा के अग्रदूत थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि, एकात्म मानववाद और सभी वंचितों का उत्थान के उनके दर्शन को अपनी सरकार के कल्याणकारी उपायों के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाया है।

मोदी ने कहा कि मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। अंत्योदय और गरीबों की सेवा के लिए उठाए गए पंडित दीन दयाल उपाध्याय के द्वारा उठाए गए कदम हमें प्रेरणा देता है। उन्हें एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी याद किया जाता है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *