साल 1952 में भारत में चीता को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने 72वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़कर इतिहास रच दिया। चीतों के देश में दोबारा वापसी से देशवासी काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही चीतों को लेकर बॉलीवुड के मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की तस्वीर के साथ लिखा, ‘अक्षय कुमार चीता की बायोपिक बनाने की तैयारी में।’ शेयर किए गए मीम में अक्षय कुमार को चीता प्रिंट की शर्ट पहने देखा जा सकता है। ”
चीते को भारत में लाए जाने पर पीआईबी इंडिया ने भी ट्वीट के जरिए मीम शेयर किया है। पीआईबी ने फिल्म कभी खुशी कभी गम में जया बच्चन का आयकॉनिक सीन शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं।
चीता के भारत आगमन पर भारतीय अपनी क्रिएटिविटी दिखाने में बिलकुल भी पीछे नहीं हैं। एक यूजर ने धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ का एक छोटा क्लिप शेयर किया है। वीडियो में धनुष मिठाई बांटते नजर आ रहे हैं। इस मीम को देखने के बाद आप अपनी हंसी बिलकुल भी नहीं रोक पाएंगे। ”
“नामिबियाई चीतों पर फिल्म बाहुबली का भी मीम तेजी से वायरल हो रहा है। इस मीम में लिखा है, ‘ये लोग जिनसे मैं अंजान हूं। इनका भगवान कैसे बन गया।’
#Cheetah आने की खुशी में Indians🇮🇳 *Be Like…👇
कमेंट कर आप भी अपनी खुशी😃हमसे साझा करें @IndiainNamibia@moefcc @minforestmp #CheetahIsBack #CheetahStateMP pic.twitter.com/IAXKVLicRC
— Jansampark MP (@JansamparkMP) September 15, 2022