तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है, जो पिछले 14 साल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो के हर किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं, कई सितारे शो को अलविदा कहकर जा चुके हैं और कई नए कलाकारों की एंट्री होने जा रही हैं। वहीं, अब शो के उस किरादर की शादी होने जा रही है, जो काफी वर्षों से इसका इंतजार कर रहा था।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि श्याम पाठक के साथ शैलेश लोढ़ा की जगह आए नए तारक मेहता यानी सचिन श्रॉफ और बाबू यानी अमित भट्ट हैं। अमित भट्ट शो का हिस्सा बनने पर सचिन श्रॉफ की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच श्याम पाठक बताते हैं कि शो में पोपटलाल की अब जल्द शादी होने वाली है। ऐसे में अब शो में मिसेस पोपटलाल का एंट्री का ट्रेक देखने में दर्शकों को काफी मजा आएगा।
View this post on Instagram
हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्माट के मेकर असित मोदी ने भी कहा था मुझे भी कभी-कभी दया आती है कि अब पोपटलाल की शादी हो जानी चाहिए। मैं जब भी सर्वे करता हूं तो रिजल्ट 50-50 आता है, ऐसे में समझ नहीं आता की उनकी शादी करना चाहिए या नहीं।