चीन में ,भूकंप से ,93 लोगों की, मौत ,कई लापता

पश्चिमी चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है, जबकि घटना में जीवित बचे लोगों…
1 Min Read 0 139

पश्चिमी चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है, जबकि घटना में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले हफ्ते सिचुआन प्रांत में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें प्रांत के गांजे तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में बहुत अधिक नुकसान हुआ था। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, बचाव दल ने कहा कि रविवार शाम तक 25 और लोगों के लापता होने की सूचना मिली। भारी बारिश और भूस्खलन के जोखिम के कारण बचे लोगों की तलाश और शवों की बरामदगी जटिल हो गई। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुछ निवासियों को अस्थायी आश्रयों में शरण लेना पड़ा। भूकंप ने प्रांत की राजधानी चेंगदू को भी प्रभावित किया, जहां के निवासी सख्त शून्य-कोविड नीति के दायरे में हैं।

एक तरफ भूकंप तो दूसरी तरफ कोरोना की मार- इसका अर्थ है कि उन्हें अपनी इमारतों को छोड़ने की अनुमति नहीं है। ऑनलाइन वीडियो फुटेज में निवासी अपार्टमेंट परिसरों के सामने धातु निर्मित फाटकों को पीटते हुए और अपनी इमारतों को छोड़ने की मांग करते दिख रहे हैं। चेंगदू की स्थानीय सरकार ने घोषणा की कि कुछ जिले जहां कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है, उन्हें सोमवार को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इसके 2.1 करोड़ निवासियों में से अधिकांश लॉकडाउन के अधीन हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *