घूंघट ओढ़ ,फर्राटे से, हॉकी खेलती नजर आईं, देसी महिलाएं, देखे जज्बा

भारत का राष्ट्रीय खेल माने जाने वाला हॉकी का क्रेज इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. यूं…
1 Min Read 0 80

भारत का राष्ट्रीय खेल माने जाने वाला हॉकी का क्रेज इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. यूं तो हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने मेडल जीतकर देश के लोगों को गौरवान्वित होने का मौका दिया. वहीं अब हॉकी को लेकर लोगों की दीवानगी साफ देखने को मिल रही है. इस बात का अंदाजा आप इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें भारतीय परिधान में नजर आ रही महिलाएं घूंघट ओढ़े हॉकी खेलती नजर आ रही है.

यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी मजे से  हॉकी खेलतीं इन महिलाओं की तारीफ करे बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे.

भारतीय महिला हॉकी टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद से ही देश की महिलाओं पर हॉकी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे घूंघट ओढ़े ये महिलाएं पैरों में चप्पल और हाथों में हॉकी स्टिक लिए हॉकी खेलने मैदान में कूद पड़ी हैं. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे. सोशल मीडिया पर इन महिलाओं का जज्बा लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ महिलाएं घूंघट डलाकर ऐसे हॉकी खेल रही हैं, जैसे आम खिलाड़ी खेलते हैं. खेल के दौरान महिलाएं फर्राटे से दौड़ती दिख रही हैं. इस दौरान महिलाएं बॉल को मार-मारकर गोल पोस्ट की तरफ पहुंचाती भी नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं. वीडियो में महिलाओं का जज्बा देखकर लोगों ने कहना शुरु कर दिया है, ‘चक दे इंडिया!’ वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘यकीन मानो हॉकी स्टिक से ज़्यादा वज़न घूंघट का है. राजस्थान में आयोजित ग्रामीण ओलंपिक खेल.’ वीडियो देखने के बाद यूजर्स एक से बढ़कर एक कमाल के रिएक्शन देते हुए महिलाओं की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *